झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन दिल्ली अस्पताल में हो गया।शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।
संघर्ष के समय शिबू सोरेन का कार्यक्षेत्र धनबाद रहा था।टुंडी प्रखण्ड के पोखरिया में आश्रम बनाया था।जहां अपने साथियों के साथ रहकर महाजनों से लड़ाई लड़ी थी।आज पोखरिया आश्रम में शोक है।शिबू सोरेन के निधन से उनके आंदोलन के समय साथी रहे हेमलाल मुर्मू का परिवार भी दुखी है।
हेमलाल मुर्मू की बहू लीलावती देवी ने कहा कि शिबू सोरेन उनके ससुर हेमलाल मुर्मू के साथी थे।आंदोलन के समय दोनों साथ रहते थे।शिबू सोरेन सभी को शराब सेवन नही करने,पढ़ाई करने को कहते थे।महाजनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।इसी कारण से आज आश्रम बचा है।आज वे सभी यही रहते है।वे महान व्यक्ति थे।उनके निधन से सभी दुःखी है
