धनबाद में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की कार्यशाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी के धनबाद जिला कार्यालय में मंगलवार को तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण व महानगर जिलाध्यक्षों ने की और संचालन महानगर महामंत्री मानस प्रसून ने किया। कार्यशाला में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने इसे जन-आंदोलन का रूप देने और हर घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया।

बैठक में यात्रा के रूट, समय और सहभागियों की संख्या पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही, यात्रा को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से सम्पन्न कराने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष राम प्रसाद महतो, मोहन कुंभकार, राजेश चौधरी, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, निताई रजवार, जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, आशीष मुखर्जी, संजय महतो, मोर्चा जिला अध्यक्ष पोरेश दास, मनीष साव, समीर साव, वरिष्ठ नेता धरणीधर मंडल, विकास महतो, युवा मोर्चा महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, अरविंद सिन्हा, रंजीत सिंह, बृहस्पति पासवान, बीरची सिंह, विश्वजीत मुखर्जी, तालेश्वर शाह, सुजीत चंद्रा, सुजीत चौधरी, तिलक मंडल, गोपाल भारती और आनंद रविदास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

पोखरिया आश्रम में रह रहे शिबू सोरेन के साथी हेमलाल मुर्मू का परिवार,शिबू सोरेन के निधन से है दुःखी, हेमलाल के बहु ने कहा महाजनों से कब्जा मुक्त करा दिया जमीम,शिक्षा, शराब सेवन नहीं करने की कहते थे बात

Buzz4 Ai

पोखरिया आश्रम में रह रहे शिबू सोरेन के साथी हेमलाल मुर्मू का परिवार,शिबू सोरेन के निधन से है दुःखी, हेमलाल के बहु ने कहा महाजनों से कब्जा मुक्त करा दिया जमीम,शिक्षा, शराब सेवन नहीं करने की कहते थे बात