धनबाद में बढ़ती ठंड और शीतलहर के बीच गरीबों की मदद के लिए समाजसेवी संगठन सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में आज समाजसेवी गुरमीत सिंह डांगा ने अहले सुबह सड़क पर रात बिताने वाले गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।
गुरमीत सिंह डांगा ने बताया कि ठंड को देखते हुए अब तक 4,500 कंबल का वितरण किया जा चुका है। उनके अनुसार, धनबाद शहर के लोगों से लगातार फोन आ रहे थे कि सड़कों पर सोने वाले जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जाए। इसी के तहत आज सुबह 500 और लोगों के बीच कंबल बांटे गए। इससे पहले वह गोविंदपुर से निरसा तक हजारों कंबल बांट चुके हैं।

गुरमीत सिंह
