धनबाद SNMMCH में सुविधाओं का होगा विस्तार, मंत्री इरफान अंसारी और सचिव अजय सिंह ने दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद के SNMMCH में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और अपर मुख्य सचिव अजय सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग, पीजी ब्लॉक और कैथ लैब का निरीक्षण किया। मंत्री ने पारा मेडिकल और जीएनएम नर्सिंग के छात्र-छात्राओं, एमबीबीएस छात्रों की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

मंत्री और सचिव ने धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा, अधीक्षक डॉ. एसके चौरसिया, प्राचार्य डॉ. केके लाल और अन्य चिकित्सकों व प्राध्यापकों के साथ बैठक की। बैठक में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
मीडिया से बात करते हुए मंत्री इरफान अंसारी और सचिव अजय सिंह ने कहा कि धनबाद के SNMMCH में न केवल धनबाद बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। सीट और बेड की कमी के कारण इलाज में परेशानी होती है। सरकार इन समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अनुबंध पर काम लिया जाएगा और बाद में स्थाई नियुक्तियां होंगी।

इसके अलावा एमबीबीएस और पीजी की सीटों में वृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी समस्याओं का समाधान और अस्पताल में सभी सुविधाओं को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

जामाडोबा डिग्री कॉलेज का निरीक्षण, विधायक रागिनी सिंह ने उठाए कॉलेज की समस्याएं

झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने गुरुवार को जामाडोबा डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कॉलेज के प्राचार्य आरपी सिंह के साथ करीब दो घंटे तक बैठक कर कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर चर्चा की।


प्राचार्य आरपी सिंह ने विधायक को जानकारी दी कि कॉलेज में 1,400 छात्रों के बावजूद पीने के पानी की सुविधा नहीं है, क्योंकि बोरिंग का पानी खारा है। सफाई कर्मियों की कमी के कारण शौचालयों की सफाई भी नहीं हो रही है। कई विषयों जैसे गणित, मनोविज्ञान, जीवविज्ञान, और वनस्पति विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। इसके अलावा, खेल मैदान, लाइब्रेरी, और कंप्यूटर लैब की स्थिति भी खराब है।

विधायक ने कॉलेज परिसर की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कॉलेज में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने गेट पर गार्ड की नियुक्ति और आने-जाने वालों की जानकारी रखने के लिए रजिस्टर की व्यवस्था पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और सरकार से मिलकर कॉलेज की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। बिना नाम लिए उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन प्रचार के लिए बोर्ड लगवाने की होड़ रही है।




Ai / Market My Stique Ai