भागलपुर सावन माह में धार्मिक आस्था और जनसेवा का संदेश लेकर याराना भक्त मंडल भागलपुर एक बार फिर विशेष पदयात्रा का आयोजन कर रहा है। याराना मंडल के संरक्षक अश्वनी जोशी मोंटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2011 से लगातार यह पदयात्रा गंगा स्वच्छता और सामाजिक समर्पण के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
इस वर्ष 25 जुलाई को बरारी घाट से 108 कांवरियों की टोली जलपात्र भरकर बासुकीनाथ के लिए रवाना होगी।भक्त मंडल द्वारा गंगाजल संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरण को समर्पित यह यात्रा हर साल स्थानीय जनमानस में जागरूकता फैलाने का कार्य करती है।मंडल के संयोजक अश्वनी जोशी मोंटी ने बताया कि यात्रा मार्ग में स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच शिविर, मेडिकल किट, खानपान की व्यवस्था के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, लोहिया पुल जैसे प्रमुख स्थलों पर भी सेवा कार्य किए जाएंगे।यात्रा में महिला, पुरुष, वरिष्ठ नागरिक और युवा भक्तगण भाग लेंगे। मंडल के सदस्य विशेष तौर पर हिन्दू संस्कृति, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर जन संवाद करेंगे
