कलियर: शबनम अंजुम ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलियर: शबनम अंजुम ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र

नसीम संदीप की रिपोर्ट

कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शबनम अंजुम ने आज अपने पति और समर्थकों के साथ रुड़की पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर शबनम अंजुम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पहले भी कलियर नगर पंचायत के वार्डों से सभासद रह चुकी हैं। इस बार वह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में हैं।



उन्होंने बताया, “मैं एक शिक्षित महिला हूं और जानती हूं कि कैसे क्षेत्र में विकास लाया जा सकता है। यदि जनता मुझे मौका देती है, तो मैं नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की जो भी कमी है, उसे दूर करूंगी और एक नया रिकॉर्ड स्थापित करूंगी।”

शबनम के पति अकरम साबरी ने भी उनकी क्षमताओं पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा, “शबनम ने एलएलबी की पढ़ाई की है और मैं विश्वास करता हूं कि शिक्षित और युवा महिला को ही जनता जीताकर नगर पंचायत क्षेत्र में बेहतर विकास के रास्ते खोलने का काम करेगी।”

Leave a Comment

और पढ़ें

जामाडोबा डिग्री कॉलेज का निरीक्षण, विधायक रागिनी सिंह ने उठाए कॉलेज की समस्याएं

झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने गुरुवार को जामाडोबा डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कॉलेज के प्राचार्य आरपी सिंह के साथ करीब दो घंटे तक बैठक कर कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर चर्चा की।


प्राचार्य आरपी सिंह ने विधायक को जानकारी दी कि कॉलेज में 1,400 छात्रों के बावजूद पीने के पानी की सुविधा नहीं है, क्योंकि बोरिंग का पानी खारा है। सफाई कर्मियों की कमी के कारण शौचालयों की सफाई भी नहीं हो रही है। कई विषयों जैसे गणित, मनोविज्ञान, जीवविज्ञान, और वनस्पति विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। इसके अलावा, खेल मैदान, लाइब्रेरी, और कंप्यूटर लैब की स्थिति भी खराब है।

विधायक ने कॉलेज परिसर की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कॉलेज में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने गेट पर गार्ड की नियुक्ति और आने-जाने वालों की जानकारी रखने के लिए रजिस्टर की व्यवस्था पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और सरकार से मिलकर कॉलेज की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। बिना नाम लिए उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन प्रचार के लिए बोर्ड लगवाने की होड़ रही है।




Buzz4 Ai