महाशिवरात्रि पर्व पर पृथ्वीनाथ मंदिर, बाबा दुःखहरण नाथ, करोहानाथ और बाबा बालेश्वर नाथ शिव मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


महाशिवरात्रि पर्व पर पृथ्वीनाथ मंदिर, बाबा दुःखहरण नाथ, करोहानाथ और बाबा बालेश्वर नाथ शिव मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
स्थान गोंडा
खबर गोंडा जिले से है जहां महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले के प्राचीन शिवालयों में सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर, बाबा दुःखहरण नाथ, करोहानाथ और बाबा बालेश्वर नाथ शिव मंदिर में अब तक करीब लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण ने जलाभिषेक किया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में हो रहा जलाभिषेक कोतवाली नगर से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी लाइन लगी है लोग भोले बाबा की जय हो बाबा दुखहरण नाथ की जय हो नारे भी लगाते नजर आए कुछ महिलाएं हाथ में जल लेकर बाबा दुखहरण नाथ मंदिर पर जल चढ़ाने पहुंची लाइन में खड़े थे बाबा भोलेनाथ पर भक्ति गाने भी गा रही थी वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व  एसडीएम सिटी मजिस्ट्रेट नगर कोतवाल संतोष और महिला दरोगा महिला सिपाही अपने ड्यूटी पर तैनात रही  एसपी विनीत जायसवाल मंदिरों पर जाकर भ्रमण किया और सुरक्षा कर लिया जायजा जिले के 17 थानों के हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पांडव कालीन पृथ्वीनाथ मंदिर और द्वापर कालीन दुःखहरण नाथ समेत सभी ऐतिहासिक शिवालयों में भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद ले रहे हैं। लाइन में खड़े श्रद्धालुओं और महिलाओं से की गई खास बातचीत गोंडा से राम नारायण जायसवाल की खास रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें

जामाडोबा डिग्री कॉलेज का निरीक्षण, विधायक रागिनी सिंह ने उठाए कॉलेज की समस्याएं

झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने गुरुवार को जामाडोबा डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कॉलेज के प्राचार्य आरपी सिंह के साथ करीब दो घंटे तक बैठक कर कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर चर्चा की।


प्राचार्य आरपी सिंह ने विधायक को जानकारी दी कि कॉलेज में 1,400 छात्रों के बावजूद पीने के पानी की सुविधा नहीं है, क्योंकि बोरिंग का पानी खारा है। सफाई कर्मियों की कमी के कारण शौचालयों की सफाई भी नहीं हो रही है। कई विषयों जैसे गणित, मनोविज्ञान, जीवविज्ञान, और वनस्पति विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। इसके अलावा, खेल मैदान, लाइब्रेरी, और कंप्यूटर लैब की स्थिति भी खराब है।

विधायक ने कॉलेज परिसर की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कॉलेज में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने गेट पर गार्ड की नियुक्ति और आने-जाने वालों की जानकारी रखने के लिए रजिस्टर की व्यवस्था पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और सरकार से मिलकर कॉलेज की समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। बिना नाम लिए उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन प्रचार के लिए बोर्ड लगवाने की होड़ रही है।




Ai / Market My Stique Ai